माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) का देसी राइवल (Desi Rival) टूटर (Tooter) अचानक काफी चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर आजकल यह चर्चा गरमा रही है कि Twitter को टक्कर देने के लिए भारतीय सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Tooter शुरू हुआ है। स्वदेशी सोशल नेटवर्क Tooter को मेड इन इंडिया (Made in India) के तहत शुरू किया गया है और सोशल मीडिया पर ये चर्चा का विषय बना हुआ है। खास बात ये है कि Tooter पर खुद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना अकाउंट बनाया है, जो कि एक वेरिफाइड अकाउंट है। इस के बाद से ये ऐप और ज्यादा पॉपुलर हो रहा है।
वहीं Tooter पर सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एक्टर अभिषेक बच्चन, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का भी ऑफिशियल अकाउंट मौजूद है। इनके अलावा BJP का भी इस पर आधिकारिक अकाउंट बनाया गया है।
जून-जुलाई में लॉन्च हुआ ये ऐप अब आया चर्चा में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tooter को इस साल जून-जुलाई में लॉन्च किया गया था। लेकिन लोगों के बीच ये अब चर्चा में आया है। Tooter ने अपने साइट पर हमारे बारे में (About Us) में लिखा है कि हमारा मानना है कि भारत में एक स्वदेशी सोशल नेटवर्क होना चाहिए। Tooter स्वदेशी आंदोलन 2.0 (Swadeshi Andolan 2.0) है। इस आंदोलन में हमसे जुड़ें। Tooter ने Made in India टैग पर जोर दिया है।
बता दें कि ट्विटर के फॉलोअर्स Twitter पर स्वदेशी ऐप टूटर का मजाक बन रहे हैं. चलिए आपको दिखाते हैं कुछ उदहारण
Twitter #Tooter pic.twitter.com/5DMLKHEkBP
— ?????? | فائق | फ़ाएक़ (@Fa__ek) November 24, 2020
Final Meme on #Tooter vs #Twitter pic.twitter.com/d1WkWfRpMu
— Veer Sorry Worker (@VeeryaSorry) November 24, 2020