आचार्य चाणक्य को राजनीति, कूटनीति और अन्य कई विषयों का जानकार माना जाता है। अर्थशास्त्र की रचना करने के कारण इन्हें कौटिल्य कहा गया। चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में व्यापार यानी बिजनेस से जुड़ी कई बातें भी बताई हैं। चाणक्य कहते हैं कि बिजनेस से जुड़ी बातों को हर व्यक्ति के सामने नहीं कहना चाहिए। चाणक्य ने ऐसे लोगों के बारे में बताया है, जिनके सामने भूलकर भी अपने व्यापार से जुड़ी बातें नहीं करनी चाहिए। इससे आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
1. प्रतियोगी के सामने न करें बात- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति आपके क्षेत्र के व्यापार या बिजनेस से जुड़ा हो यानी आपका प्रतियोगी हो, उसके सामने अपने व्यापार से जुड़ी बातों को नहीं करना चाहिए। वरना आपको भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Chanakya Niti: इन 5 को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए पैर, ऐसा करने से बर्बाद हो जाता है जीवन
2. भोले दोस्त से न करें बिजनेस की बातें- चाणक्य के अनुसार, भोले दोस्त यानी जो बहुत सीधा हो उसके सामने भी बिजनेस से जुड़ी बातें नहीं करनी चाहिए। क्योंकि धूर्त लोग सीधे-साधे लोगों को अपनी बातों में फंसाकर सारे राज जान लेते हैं। ऐसे में आपको अपने व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
3. लालची स्त्री या पुरुष- चाणक्य कहते हैं कि स्त्री या लालची पुरुष को कभी भूलकर भी अपने बिजनेस की बातें नहीं बतानी चाहिए। ये लोग अपने लालच में आकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
Vidur Niti: मुश्किलों में फंसा सकता है ऐसे लोगों का साथ, हमेशा बनाकर रखनी चाहिए उचित दूरी
4. ईर्ष्यालु व्यक्तियों के सामने न करें बातें- चाणक्य कहते हैं कि ईर्ष्यालु व्यक्तियों के सामने बिजनेस संबंधी कोई भी बात नहीं करनी चाहिए। ईर्ष्या की ज्वाला में जलने वाले लोग हमेशा नीचा दिखाने की कोशिश में रहते हैं। ऐसे में इस स्वभाव के लोगों के सामने व्यापार में तरक्की की चर्चा भी नहीं करनी चाहिए।