अमावस्या तिथि को शास्त्रों में महत्वपूर्ण माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कृष्ण पक्ष की आखिरी तिथि अमावस्या तिथि होती है। अमावस्या तिथि हर महीने आती है। मान्यता है कि इस दिन धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ और मंत्र जाप आदि कर शुभ फलकारी होता है। कहा जाता है कि व्यक्ति को बुरे कर्म और निगेटिव विचारों से भी दूर रहना चाहिए।
अमावस्या तिथि का महत्व-
हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन शुभ कार्य किए जाते हैं। इसके अलावा इस तिथि पर लोग अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध कर्म भी करते हैं। अमावस्या के दिन नदी स्नान, दान-पुण्य और पितृ तर्पण करना शुभ फलकारी माना जाता है।
तीन महीने रहेगी ग्रहों की उथल-पुथल, होंगे चुनौती भरे, जानिए कैसे
जानिए साल 2021 में कब और कौन-सी पड़ेगी अमावस्या-
1. दर्श अमावस्या 12 जनवरी 2021, मंगलवार
2. पौष अमावस्या 13 जनवरी 2021, बुधवार
3. माघ अमावस्या 11 फरवरी 2021, गुरुवार
4. फाल्गुनी अमावस्या 13 मार्च 2021, शनिवार
5. दर्श अमावस्या 11 अप्रैल 2021, रविवार
6. चैत्र अमावस्या 12 अप्रैल 2021, सोमवार
7. वैशाख अमावस्या 11 मई 2021, मंगलवार
8. ज्येष्ठ अमावस्या 10 जून 2021, गुरुवार
9. आषाढ़ अमावस्या 9 जुलाई 2021, शुक्रवार
10. श्रावण अमावस्या 8 अगस्त 2021, रविवार
11. भाद्रपद अमावस्या 07 सितंबर 2021, मंगलवार
12. आश्विन अमावस्या 06 अक्टूबर 2021, बुधवार
13. कार्तिक अमावस्या 04 नवंबर 2021, गुरुवार
14. मार्गशीर्ष अमावस्या 04 दिसंबर 2021, शनिवार